फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There was a fight between two parties over cutting the boundary of the field, six injured

Bahraich News: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

Sat, 12 Jul 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 12 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
There was a fight between two parties over cutting the boundary of the field, six injured
बहराइच। ग्राम पंचायत हेमरिया में शनिवार की दोपहर मेड़ काटने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के हेमरिया निवासी माधुरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर उनके ससुर ननकऊ खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान पहुंचे सुरेश व पप्पू ने उनकी मेड़ काटने का आरोप लगाया और ससुर की पिटाई शुरू कर दी। ससुर को बचाने पहुंचे उनके पति विश्राम पर भी हमला कर दिया। वहीं विपक्षी सुरेश ने बताया कि ननकऊ उनके खेत की मेड़ काट रहे थे, विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे बेटोंं विकास व आकाश को भी जमकर पीटा गया। मारपीट की सूचना पर पहुंचे टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने मामले को शांत करवाया और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मारपीट की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed