{"_id":"670961e4cbcf18d22b0ceda5","slug":"there-was-a-devotional-atmosphere-in-the-district-jail-also-people-chanted-mothers-praises-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-121226-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जिला कारागार में भी रहा भक्तिमय माहौल, लगे माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जिला कारागार में भी रहा भक्तिमय माहौल, लगे माता के जयकारे
Fri, 11 Oct 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला कारागार में हत्या, लूट, मारपीट जैसे कई तरह के गंभीर अपराध में सजा काट रहे बंदियों ने भी नवरात्र के मौके पर माता की भक्ति में लीन होते हुए व्रत रखे। इसमें प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक महिला और पुरुष बंदी शामिल रहें।
नवरात्र पर जनपद के कोने-कोने में देवी माता के जयकारों की गूंज हो रही है, तो इससे जिला कारागार भी अछूता नहीं रहा है। सुबह शाम जेल में देवी मां की आरती बंदियों ने की। वहीं, एक महिला मुस्लिम बंदी ने भी नौ दिनों तक व्रत रखा। जबकि बाकी बंदी भी भक्ति के साथ आरती में शामिल रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बाक्स-
नवरात्र के दसवें दिन हवन-पूजन कर तोड़ते है व्रत
नवरात्र पर व्रत रख रहे बंदियों को जेल मेन्यू के हिसाब से दूध, केला सहित अन्य सामग्री दी जा रही है। वह सभी सुविधाएं दी जा रही है जो जेल मैनुअल में हैं। व्रत रखने वाले बंदियों के अलावा बाकी बंदी भी भजन में शामिल हो रहे हैं। नवरात्र के दसवें दिन व्रत रखने वाले बंदी हवन-पूजन कर अपना व्रत पूरा करते हुए मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते है।
देवकांत वर्मा,- डिप्टी जेलर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाक्स-
व्रत रख रहे बंदियों से नहीं लिया जा रहा काम
जेल परिसर में स्थित मंदिर में सुबह-शाम व्रत रखने वाले बंदी जमा होकर माता की आरती उतारने के साथ भजन कीर्तन कर माता के जयकारें लगा रहे हैं। व्रत रखने वाले सभी बंदियों का जेल स्टॉफ ध्यान रख रहा है उनसे किसी भी तरह का कोई काम नहीं लिया जा रहा है। काम करना या ना करना उनकी स्वेच्छा पर छोड़ा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- व्रत रख रहे बंदियों को दी जा रही डाइट
सामग्री मात्रा
आलू 750 ग्राम
केला दो पीस
दूध 500 ग्राम
चीनी 60 ग्राम