{"_id":"6aa59f262d396b6d910ce844","slug":"theft-worth-26-lakh-from-five-houses-in-a-single-night-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156649-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एक ही रात पांच घरों से 26 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एक ही रात पांच घरों से 26 लाख की चोरी
Sun, 13 Sep 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। परसा अगैय्या गांव में चोरों ने शुक्रवार रात एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी व जेवरात समेत 26 लाख से अधिक का सामान लेकर चंपत हो गए। शनिवार सुबह घरों में सामान बिखरा मिला तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। कुछ लोग घर के आंगन तो कुछ लोग बरामदे में सो रहे थे चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर घुसे। यहां से करीब 95 हजार रुपये की नकदी और जेवरात समेत चोर लगभग ढाई लाख का सामान समेट ले गए।
वहीं गांव निवासी राम पूजन के घर से चाेर आठ लाख के पुश्तैनी जेवरात और विक्रम के घर से लगभग साढ़े नौ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। वहीं गांव की शांति देवी के घर से चोर पांच लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान समेट ले गए। दिनेश कुमार के घर से नकदी और अन्य संपत्ति समेत लगभग 1.5 लाख की चोरी की।
विज्ञापन
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घरों में सामान बिखरा देखा तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई, इस पर परेशान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई, आसपास के लोगों से जानकारी ली गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।