{"_id":"5dfa6cc08ebc3e87f62f60e2","slug":"theft-in-two-shop-bahraich-news-lko4985033199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर काटकर दुकान से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर काटकर दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। ऐरिया चौराहा स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। किराना की दुकान का शटर काटकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
हरदी थाना अंतर्गत लोधौनी गांव निवासी स्वामीनाथ जायसवाल की दुकान लोधौनी चौराहे पर है। दुकान में गल्ला के अलावा अन्य सामान की बिक्री करते हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात स्वामीनाथ दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात दुकान का शटर चोरों ने काट दिया।
इसके बाद चोरों ने 10 हजार रुपये नकदी, उड़द व अरहर की दाल पांच बोरी, चार बोरी चीनी, सरसों व रिफाइंड तेल की चोरी की। पीड़ित के मुताबिक लगभग एक लाख 40 हजार की चोरी हुई है। उधर पड़ोसी गुड्डू की पान की दुकान का चोरों ने ताला तोड़कर बैट्री व हजारों रुपये की संपत्ति पार की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।