{"_id":"67f0233acf75543c8e0c0ac9","slug":"theft-by-breaking-the-lock-in-hospital-and-school-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128617-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अस्पताल और स्कूल में ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अस्पताल और स्कूल में ताला तोड़कर चोरी
Fri, 04 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। फखरपुर के ग्राम पंचायत विजौवापुर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। दोनों में मामलों में थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला। विद्यालय से दो पंखे व कुछ अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी चोरियां हो चुकी है्ं, लेकिन पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सीएचओ अंकिता सिंह ने बताया कि चोरों ने सेंटर से नौ पंखे, एक फ्रीज, दो बजाज फैन, दो बीपी मशीन, दो शुगर मशीन, दो एचबी मशीन, कुछ दवाएं, रजिस्ट्रार समेत अन्य सामान चुरा ले गए हैं। थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का कहना है कि मौके पर जांच कर खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।