{"_id":"6a076d3ca3879a8f7b011f3b","slug":"the-young-man-who-drowned-in-the-river-was-not-found-even-on-the-second-day-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-149437-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
Sat, 16 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 16 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
चहलारीघाट स्थित सरयू तट पर जांच करती पुलिस। -संवाद
महसी। जिले की सीतापुर सीमा पर स्थित चहलारी घाट पर बृहस्पतिवार को नहाने के दौरान सीतापुर निवासी युवक सरयू नदी में डूब गया था। दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस और स्थानीय गोताखोर नाविकों की मदद से युवक की तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
सीतापुर जनपद के रामपुर कला सटल्लापुर गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार (21) अपने दोस्तों के साथ चहलारी घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों की सीमा पर घटना हुई है। गोताखोरों की मदद से नदी में सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।