फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The young man was shot in the affair of shelter, trauma referred

आशनाई के चक्कर में युवक को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर

Fri, 27 Aug 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The young man was shot in the affair of shelter, trauma referred
फखरपुर में गोली लगने के बाद बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। हैबतपुर गांव में खेत से घर लौट रहे युवक पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से घायल युवक को आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। विवाद का कारण आशनाई से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी शरीफ पुत्र इस्लाम गुरुवार की देर रात खेत से काम करके घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। आननफानन परिजनों ने शरीफ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई इदरीश ने बताया कि कुछ माह पहले भाई का गांव की ही एक महिला से आशनाई का आरोप लगा था। महिला के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद यही घटना हो गई। कैसरगंज सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। हर बिंदु पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष को जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed