फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The young man was electrocuted while lighting the bulb, died

बल्ब लगाते समय युवक को लगा करंट, मौत

Fri, 13 Sep 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
The young man was electrocuted while lighting the bulb, died
मोतीपुर के कुड़वा में करंट लगने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : BAHRAICH
मिहींपुरवा (बहराइच)। कुड़वा गांव निवासी एक युवक शुक्रवार को सुबह घर में बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान अर्थिंग के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी पकौड़ी (30) पुत्र लुटावन सुबह करीब नौ बजे घर में होल्डर में बल्ब लगा रहा था। नंगे पैर होने के कारण जमीन से अर्थिंग आ गई, जिससे पकौड़ी करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

परिवार के लोग पकौड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए, यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक पकौड़ी की मौत रास्ते में ही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती राजस्व टीम व मोतीपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। करंट लगने से युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed