{"_id":"66d36d303d8bc34eef0407e4","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-119294-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
Sun, 01 Sep 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र फखरपुर के रौंदोपुर गांव निवासी सालिकराम (35) ने घर के आंगन में लकड़ी की सीढ़ी से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह जब पत्नी ने शव देखा तो चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी मीना ने पुलिस को बताया कि पति सालिकराम शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार की रात शराब पीकर आए और शोर शराबा करने लगे। इस पर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और सो गई। जब वह सुबह उठी तो आंगन में रखी सीढ़ी पर पति का शव लटका मिला। मौत से पत्नी सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फखरपुर थाना प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि सालिकराम नशा करने का आदी था।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।