फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The wolf clan has not moved to Barabanki

Bahraich News: बाराबंकी तो नहीं रुख कर गया भेड़िये का कुनबा

Wed, 25 Sep 2024 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The wolf clan has not moved to Barabanki
बहराइच। भेड़िये के हमले तो कम हुए लेकिन दहशत नहीं। सरयू के कछार में प्रभावित इलाकों में अभी भी ग्रामीण रतजगा कर पहरेदारी कर रहे हैं। बीते 11 दिनों से कहीं किसी हमले की सूचना पर अब लोगों में यह चर्चा है कि कहीं भेड़िये का कुनबा बाराबंकी की तरफ तो रुख नहीं कर गया। सोशल मीडिया पर बाराबंकी की सीमा पर नदी किनारे के वायरल हुए एक वीडियो से ये आशंका तो पैदा हुई है हालांकि अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन


तेंदुआ और सियार की बढ़ी चहलकदमी



भेड़िया की समस्या के बीच जिले में अब तेंदुए की चहलकदमी भी बढ़ गई है। मोतीपुर सीएचसी व थाना परिसर तक तेंदुआ आ धमका। इसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस कर्मी समेत अन्य लोगों में दहशत हो गई। वहीं रिसिया में भी तेंदुआ देखा गया है। इसके अलावा इस समय ज्यादातर जगहों पर सियार भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों ग्रामीणों ने तीन सियार पीट-पीट कर मार दिए। लोग भेड़िए के डर से सियारों पर हमलावर हो रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीमें लोगों को सियारों पर हमला न करने के लिए लगातार जागरूक कर रही है। वहीं वन विभाग भले ही सिर्फ एक भेड़िया बाहर होने की बात कहता हो लेकिन जिस तरह से वायरल सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे है उससे लगता है कि अभी भी इनका कुनबा बड़ा है।


---------------------------------------------------

बिजली कटौती भी बन रही समस्या



तहसील महसी क्षेत्र में भेड़िया प्रभावित गांव निवासी प्रशांत कुमार, अंगनू, राम सहारे, ललित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पुतान आदि ने बताया कि रात में प्रतिदिन चार से पांच घंटा फाॅल्ट के नाम पर बिजली कटौती होती है। कभी-कभी तो पूरी रात बिजली नहीं आती है। बीते सोमवार को दिन में 1:00 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार भोर चार बजे मिली। भेड़िये के भय के बीच पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ रही है।

-------------------------------------------------

लगातार जारी है सर्च ऑपरेशन



वन्यजीव प्रभावित क्षेत्र में विभाग की टीमों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। महसी क्षेत्र में लंबे समय से भेड़िये की लोकेशन सामने नहीं आ रही है। ग्रामीणों के बीच जाकर वन्यजीवों से बचाव के टिप्स लगातार दिए जा रहे हैं।

-अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed