फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The weather began to change; fog prevailed in the morning.

Bahraich News: बदलने लगा मौसम, सुबह छाया रहा कोहरा

Sun, 04 Oct 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The weather began to change; fog prevailed in the morning.
बहराइच में सुबह के समय छाया रहा कोहरा ।
बहराइच। तराई में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। पयागपुर क्षेत्र में सुबह करीब 6:30 बजे गोंडा-बहराइच मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा। धुंध इतनी अधिक थी कि सड़क पर वाहनों की दृश्यता काफी कम हो गई। दिन निकलने के बाद भी चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। इससे सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा।मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल तिवारी के अनुसार, भारी बारिश के बाद तराई में अब मौसम तेजी से शुष्क हो रहा है।
विज्ञापन

रात के तापमान में गिरावट और वातावरण में मौजूद नमी के कारण सुबह धुंध और कोहरा बनने लगा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कोहरे और धुंध का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed