{"_id":"680e8b59f022a1c7540fd263","slug":"the-weather-became-pleasant-clouds-remained-all-day-children-had-fun-bahraich-news-c-98-1-slko1009-129691-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मौसम हुआ सुहाना, दिनभर छाई रही बदली, बच्चों ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मौसम हुआ सुहाना, दिनभर छाई रही बदली, बच्चों ने की मस्ती
Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में रविवार को बदली के मौसम में बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़।
बहराइच। लोगों को रविवार को पिछले एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप व गर्मी से निजात मिली। सुबह से ही बदली छाई रही, जिससे लोगों को राहत मिलने के साथ ही बाजार व पार्क में भीड़ देखने को मिली।
पिछले एक सप्ताह से लगातार पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। रविवार को अचानक मौसम में हुए बदलाव से लोगों को राहत मिली। तापमान में गिरावट से पीपल तिराहा, चौक बाजार, घंटाघर चौराहा, छावनी व गुरुनानक मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ी। दुकानों पर गर्मी के कपड़े, लोवर, टी-शर्ट, कॉटन के सूट, महिलाओं की प्रिंटेड टी शर्ट, पजामा, दुपट्टा, गमछा व कैप आदि की खरीदारी लोगों ने जमकर की। इसी के साथ ही गर्मी को देखते हुए मिट्टी के घड़े, पानी की बोतलें, फ्रिज के लिए जार आदि की खरीदारी महिलाओं ने की।
पार्कों में बढ़ी रौनक
सुबह से ही बदली छाए रहने के साथ पार्कों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली है। शहर के इंदिरा उद्यान में लोग मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे। यहां पर महिलाएं, बच्चे व युवकों ने जमकर मस्ती की। इसी के साथ ही घंटाघर पार्क में भी अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां पर बच्चों ने क्रिकेट, फुटबॉल खेलने के साथ आपस में दौड़ लगाते हुए नजर आए।