फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The villagers planted the jam, protest

ग्रामीणों ने लगाया जाम, प्रदर्शन

Tue, 25 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Tue, 25 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
The villagers planted the jam, protest
जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
देवरनिया के मजरा कतकही में सोमवार को फ्यूज बांधने गए लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को लाइनमैन के परिवारीजनों ने सोनवा पुलिस पर अपनी मनमर्जी से तहरीर लिखवाने का आरोप लगाया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाइनमैन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे बहराइच मल्हीपुर मार्ग पर रखकर घंटों जाम लगाया। एसडीएम के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम ददौरा के मजरा शहादतनगर निवासी खुरचाली (45) पुत्र श्यामलाल विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा में संविदा लाइनमैन था। सोमवार को वह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरनिया के मजरा कतकही में फ्यूज बांधने के लिए चढ़ा था। इसी बीच अचानक उपकेंद्र उल्लहवा से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव के पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण पुलिस से नाराज हो गए। ग्रामीणों के साथ ही लाइनमैन के परिवारीजनों का आरोप था कि घटना की तहरीर पुलिस ने खुद लिखी थी। केवल अंगूठा उनसे लगवाया था। ऐसे में सही तथ्य सामने नहीं आ पाया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव को बहराइच जमुनहा मार्ग स्थित गौसपुर चौराहे पर रखकर दूसरा मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लगभग एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। एसडीएम जमुनहा श्रीराम सचान ने मौके पर पहुंच कर परिवारीजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि घटना के बाद लाइनमैन का मोबाइल पुलिस द्वारा ले लिया गया था। वहीं कंपलेन रजिस्टर का पन्ना भी फाड़ दिया गया था, जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed