फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The trainer gave blood to the victim woman

पीड़ित महिला को प्रशिक्षक ने दिया खून

Mon, 23 Nov 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
The trainer gave blood to the victim woman
बहराइच। मिहींपुरवा के गोपिया निवासी एक महिला को खून की जरूरत थी। इसकी जानकारी मिलने पर नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षक ने मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इसके बाद महिला को खून चढ़ाया जा सका।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत गोपिया गांव निवासी जुगंता देवी पत्नी जवाहर लाल की तबियत खराब थी। उन्हें खून की जरूरत हुई। ब्लड बैंक प्रभारी ने रक्त के बदले खून देने की बात कही। इस पर महिला के पति ने लोगों से संपर्क साधा। इसकी जानकारी मिलने पर नेहरू युवा केंद्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक गौतम कुमार वर्मा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने महिला के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद महिला को एक यूनिट खून उपलब्ध करा दिया गया, जिससे उसका इलाज शुरू हो सका। जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक रक्तदान करेंगे। जिससे किसी की जान बच सके। युवक के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed