{"_id":"65db858ea6c3eb537406115a","slug":"the-tiger-devoured-three-cows-bahraich-news-c-98-1-slko1011-110563-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाघ ने तीन गायों को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाघ ने तीन गायों को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण
Sun, 25 Feb 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज में दो दिन से बाघ के विचरण से आसपास के लोग दहशत में हैं। दो दिनों में बाघ ने गोशाला की तीन गायों को अपना निवाला बनाया है। इसे ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं।
मोतीपुर रेंज के ग्राम कतरनियापुरवा में अस्थायी गौशाला बनाई गई है। गांव के आसपास दो दिन से एक बाघ विचरण कर रहा है। इस बाघ ने गोशाला में तीन गायों को निवाला बनाया है। गांव के रामवीर ने बताया कि शुक्रवार रात बाघ ने गोशाला की दो गायों पर हमला कर उन्हें निवाला बनाया था। शनिवार को भी एक गाय को निवाला बनाया। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर एसके तिवारी ने बताया कि सूचना पर वनकर्मियों की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ गश्त की जा रही है।