फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The team investigated people from Mumbai

टीम ने की मुंबई से आए लोगों की जांच

Tue, 24 Mar 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
The team investigated people from Mumbai
बहराइच। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुंबई से आए लोगों की जांच की। इसमें सात लोगों को होम आइसोलेट किया। साथ ही गांव में दवा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया। लॉकडाउन के दौरान घर में ही रहने की बात कही।
विज्ञापन

चित्तौरा विकास खंड के नगरौर गांव के ग्राम प्रधान नेे मुंबई से आए लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इस पर डॉ. दिव्या, डॉ. फरीद की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गांव पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में मुंबई से आए सात लोगों की जांच की। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया। इसके अलावा ग्राम प्रधान ने गांव में दवा का छिड़काव कराया। इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। साथ ही लॉकडाउन के दौरान घर में ही रहने की बात कही।
विज्ञापन

उधर, पयागपुर के एक गांव में चार दिन पूर्व मुंबई से कुछ लोग आए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पयागपुर सीएचसी पर दी। सीएचसी अधीक्षक ने गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर लोगों की जांच करायी। पयागपुर विकास खंड के एक गांव में 20 मार्च को मुंबई से चार युवक घर पहुंचे। ऐसे में लोगों में दहशत फैल गई। सभी ने सूचना पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को दी। अधीक्षक ने स्वास्थ्य टीम गांव भेजी। अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव भेजकर जांच करायी गयी है। हालांकि सभी का स्वास्थ्य ठीक है। कुछ लोगों को सर्दी, जुकाम की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से टैंपो से पहुंचे लोग
तेजवापुर। दिल्ली से कुछ लोग टैंपो से बहराइच आ रहे थे। सीतापुर के रास्ते चार टैंपो आता देख बेड़नापुर चौकी के चौकी इंचार्ज केदारराम ने इन सभी को रोक लिया। उन सभी से कड़ी पूछताछ की गई। साथ ही इन सभी का जांच के बाद स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद जाने दिया गया। करीब बीस से अधिक लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed