{"_id":"688d156ea514a9c04701aaa2","slug":"the-streets-of-nanpara-town-will-be-improved-with-one-and-a-half-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134557-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डेढ़ करोड़ से सुधरेंगी नानपारा कस्बे की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डेढ़ करोड़ से सुधरेंगी नानपारा कस्बे की गलियां
Sat, 02 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर को संवारने की कवायद अब रंग लाने लगी है। नगर की सड़कों व गलियों की सूरत सुधारने के लिए शासन से डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव के तहत नगर क्षेत्र की गालियों की सूरत सुधारी जाएगी तथा इंटरलॉकिंग का कार्य भी होगा। जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी।
नानपारा नगर पालिका क्षेत्र की आबादी लगभग डेढ़ लाख के आसपास है, जिसमें 25 वार्ड है, लेकिन अभी सभी वार्डों में समुचित तरीके से लोगों को समस्याओं से निजात नहीं मिल सकी है। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने नगर क्षेत्र को संवारने की कार्ययोजना तैयार की है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि 15वां वित्त आयोग एवं दो प्रतिशत स्टांप ड्यूटी योजना के अंतर्गत सभी 25 वार्डों में कुछ वार्ड चिह्नित किए गए हैं, वार्डों की गलियां ऊबड़-खाबड़ हैं, जिससे लोगों को पैदल चलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
वार्डों में इंटरलॉकिंग काम कराकर नाली की मरम्मत तथा उच्चीकरण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्ययोजना के अंतर्गत जुबली गंज, बेलदारन टोला, कसगर टोला, जुबली गंज पूर्वी, पुरानी बाजार, कसाई टोला, चिकवा टोला, तोपखाना, कबड़िया टोला, मिरयासी टोला, नई बाजार व मोहल्ला पुरानी बाजार में मिट्टी पटाई, नाली व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।