फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The screams of an innocent child were drowned out by the loud music of the DJ.

Bahraich News: डीजे की तेज धुन में दब गई मासूम की चीख

Thu, 14 May 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 14 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The screams of an innocent child were drowned out by the loud music of the DJ.
कैसरगंज के दयालपुरवा में बालक की गला रेतकर हत्या के बाद बिलखते परिजन। -संवाद
कैसरगंज। दयाल पुरवा गांव में मंगलरात वार रात शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। गांव में एक घर पर शादी समारोह चल रहा था। डीजे की तेज आवाज पर लोग नाच-गाना कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसी शोर के बीच एक मासूम जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय पूरे गांव में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी वजह से यदि बच्चे ने चीखने या मदद के लिए आवाज भी लगाई होगी तो वह किसी तक नहीं पहुंच सकी। देर रात जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में उसका शव मिला।
विज्ञापन



मासूम का शव देखते ही परिवार में मातम पसर गया। गांव की महिलाओं की चीख-पुकार सुन माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद शादी की खुशियां भी पल भर में मातम में बदल गईं। पिता लक्ष्मण ने बताया कि बेटा धनंजय चार भाई-बहनों में मंझला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे गांव में अब सिर्फ एक ही चर्चा है कि आखिर मासूम की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई। लोगों का कहना है कि रंजिश ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। घटना के बाद से गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगातार जांच में जुटी है।


---------
फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए
कैसरगंज के ग्राम दयाल पुरवा में मासूम धनंजय की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव और एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed