{"_id":"69e7ce0dbf1b2400120a3055","slug":"the-scorching-sun-and-heat-waves-scorched-the-entire-day-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-148024-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज धूप व लू के थपेड़ों ने दिनभर झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज धूप व लू के थपेड़ों ने दिनभर झुलसाया
Wed, 22 Apr 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेटकर जाते विद्यार्थी। -संवाद
बहराइच। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवा ने हालात और बिगाड़ दिए। सुबह से ही तेज धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया, दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया।
दोपहर के समय शहर की सड़कें लगभग सूनी रहीं। जरूरी काम छोड़ लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा, दुकानदार ग्राहक के इंतजार में बैठे नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों और ठेला लगाने वालों को उठानी पड़ी, जिनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा।
अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सावधानी जरूरी है। ग्रामीण इलाकों में किसान सुबह और शाम के समय ही खेतों में काम कर पा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं और तापमान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
स्कूलों का समय बदला
भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में परिषदीय और निजी स्कूलों का समय मंगलवार से बदल दिया गया है। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे, जबकि विद्यार्थियों के लिए 12:30 बजे अवकाश हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
ग्रीष्म लहर में बरतें सावधानी
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी तिवारी ने सलाह दी है कि धूप में निकलते समय सिर ढकें, हल्के कपड़े पहनें और ज्यादा पानी पिएं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -
कूलर-पंखों की बिक्री बढ़ी
गर्मी बढ़ने के साथ कूलर और पंखों की बिक्री में तेजी आई है। शहर के व्यापारी रमेश कुमार और अशोक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मांग अचानक बढ़ी है और ग्राहक सुबह से ही दुकानों पर पहुंच रहे हैं।