{"_id":"64f8bc8fadb0ce7ea80f8678","slug":"the-restlessness-of-the-farmers-increased-due-to-lack-of-rain-bahraich-news-c-98-slko1013-2907-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बारिश न होने से बढ़ी किसानों की बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बारिश न होने से बढ़ी किसानों की बेचैनी
Wed, 06 Sep 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप ने किसानों के चेहरे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बारिश न होने से किसान खेतों की नमी जाने और इससे उत्पादन प्रभावित होने की बात से चिंतित हैं। किसान बारिश को लेकर आसमान की तरफ टकटकी लगाए हैं। सोमवार की शाम आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा चल रही है लेकिन बारिश न होने से किसान परेशान हैं।
तराई में बीते एक सप्ताह से तापमान कड़क बना हुआ है। भोर पहर से ही तेज धूप निकल रही है, जिसके चलते पूर्व के दिनों में हुई बारिश की नमी तेजी से गायब हो रही है। लगातार निकल रही धूप के चलते जिले के किसान परेशान हैं।
बारिश न हुई तो बढ़ जाएगी लागत
जिले के बाजपेईपुरवा निवासी किसान सूर्यप्रकाश, राजेश यादव, मिहींपुरवा निवासी झब्बर, सूर्यप्रकाश, चन्दनापुर निवासी मोहित, नितिन आदि ने बताया कि बारिश न होने पर धान का उत्पादन घट जाएगा। किसानों ने बताया कि धान की फसल को समय-समय पर पानी की दरकार रहती है। किसानों ने बताया कि अगर एक दो दिनों में बारिश नहीं हुई तो सिंचाई करनी पड़ेगी। जिससे कृषि लागत बढ़ेगी। बारिश न होने से खाद का छिड़काव भी रुका हुआ है।
विज्ञापन
बीते दिनों जिले में अच्छी बारिश हुई थी। किसान भाई परेशान न हों, आगामी कुछ दिनों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। किसान फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए कीट प्रबंधन कर लें।
- सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी