{"_id":"67df0af4eb7a250e1f03bd7d","slug":"the-raw-wall-collapsed-brother-died-sister-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128129-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार, भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार, भाई की मौत, बहन घायल
Sun, 23 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
महसी के अहिरनपुरवा में दीवार गिरने से बालक की मौत के बाद मौके पर जांच करते अधिकारी।
महसी/तेजवापुर (बहराइच)। बौंडी की ग्राम पंचायत बभनौटी शंकरपुर के मजरा अहिरनपुरवा में शनिवार को घर की मिट्टी की दीवार भरभरा कर ढह गई। इसकी चपेट में आकर भाई की मौत हो गई और बहन घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
अहिरनपुरवा निवासी अनुराग यादव (07) शनिवार सुबह बड़ी बहन काजल (10) के साथ घर के पास खेल रहा था। इस दौरान अचानक पड़ोसी सहजराम यादव के घर की दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार गिरने से अनुराग उसके नीचे दब गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दीवार का मलबा हटाकर अनुराग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। दीवार गिरने से बहन काजल भी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिता राजेश यादव बेटे की मौत की सूचना पर अचेत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
तहसीलदार महसी विकास कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल विजय कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।