फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The ration dealers protested for increasing the dividend and submitted a memorandum

Bahraich News: लाभांश बढ़ाने को लेकर कोटेदारों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The ration dealers protested for increasing the dividend and submitted a memorandum
मांगों के समर्थन में डीएसओ को ज्ञापन सोंपते कोटेदार। 
बहराइच। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने लाभांश बढ़ाने समेत अन्य मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएसओ को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी की अगुवाई में मंगलवार को जिले के कोटेदार कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष शिव गोविंद गौड़ ने कहा कि सरकार प्रदेश के कोटेदारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार प्रदेश के कोटेदारों को 90 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लाभांश दे रही है जबकि अन्य प्रदेशों की सरकार अपने कोटेदारों को 200 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश दे रही है।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों से मौजूदा समय उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के लिए फोन किया जा रहा है। इस दौरान कुछ विपक्षियों के पास फोन काॅल पहुंचने पर वह कोटेदार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहें है। सरकार को अगर जांच ही कराना है तो किसी एक विभाग से जांच कराए। कई विभागों से जांच कराने पर सभी का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने 20 हजार का मानदेय देने और डोर स्टेप डिलीवरी में कोटेदारों की दुकानों में गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न पहुंचाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएसओ को सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर विचार करते हुए उनका निस्तारण नही किया जाता है तो सभी विरोध में अगस्त माह के खाद्यान्न का वितरण प्रथम तीन दिवस के लिए बंद कर देंगे। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गोस्वामी समेत काफी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed