{"_id":"6a552addb930e3b047083097","slug":"the-position-can-be-filled-beforehand-but-not-the-worker-pankaj-chaudhary-bahraich-news-c-98-1-slko1009-153077-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद पूर्व हो सकता है, कार्यकर्ता नहीं : पंकज चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद पूर्व हो सकता है, कार्यकर्ता नहीं : पंकज चौधरी
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को गदा भेट कर स्वागत करते विधायक सुभाष त्रिपाठी व अन्य।
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा नवनियुक्त अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के प्रथम बहराइच आगमन पर सोमवार को जिलेभर में उनका भव्य स्वागत किया गया। सुबह घाघराघाट पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। इसके बाद उनका काफिला कैसरगंज, पयागपुर और बहराइच विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
शाम को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिला कार्यसमिति और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पद पूर्व हो सकता है, लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है तथा एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, बेहतर सड़क नेटवर्क, निवेश, महिला सुरक्षा और गरीब कल्याण योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में अपराध और माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं, श्रमिकों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान कपूरथला ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया गया। इसके बाद कपूरथला पार्क में पौधरोपण किया गया। शाम को दोनों नेता मटेरा और नानपारा होते हुए बलहा विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने थारू जनजाति के लोगों से मुलाकात की और रात्रि विश्राम किया।
कैसरगंज में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के नेतृत्व में स्वागत यात्रा निकाली गई। वहीं, हुजूरपुर में हनुमान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए एकत्र हुए, लेकिन समयाभाव के कारण नेताओं का संबोधन नहीं हो सका, जिससे कुछ कार्यकर्ताओं में निराशा भी रही।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शिव भूषण सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पयागपुर में बुल्डोजर से हुई पुष्पवर्षा, गदा भेंट कर किया सम्मानित
पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के हुजूरपुर और पयागपुर में विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को गदा भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, निशंक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।