{"_id":"6859a9fef25ea3acc6045ff9","slug":"the-pensioners-of-the-district-sent-a-mega-memorandum-to-the-prime-minister-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-132594-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जिले के पेंशनरों ने प्रधानमंत्री को भेजा मेगा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जिले के पेंशनरों ने प्रधानमंत्री को भेजा मेगा ज्ञापन
Tue, 24 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन नई दिल्ली के आह्वान पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के बैनर तले जिले के पेंशनरों ने बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित मेगा ज्ञापन भेजा। पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
समिति के जिला संयोजक इंजीनियर आर पंडित मशरिकी ने बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में कोषागार, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, ग्राम्य विकास विभाग समेत अन्य अनेक विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञापन में भारतीय संसद द्वारा 25 मार्च 2025 को पारित उस वित्त विधेयक की कटु आलोचना करते हुए कहा गया कि सरकार पेंशनरों के बीच भेद पैदा करके अरसे से प्राप्त सुविधाओं में कटौती करना चाहती है। इस मौके पर ऊषा पाठक, पेशकार वर्मा, बनारस गिरि, जगरुप सिंह, सूर्य प्रसाद मिश्र, आबदा बेगम, रामगोपाल वर्मा, अब्दुल कलाम, जय-जय राम, बनवारी लाल, नंदलाल मिश्र, सलाहुद्दीन, हाकिम अली,कामता प्रसाद, आदित्यभान सिंह, चेतराम द्विवेदी, नासिर अली खां, प्रताप नारायण पाठक, सरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।