फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The movement will continue till the demands are met

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Sat, 23 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
The movement will continue till the demands are met
बहराइच के बिजली कार्यालय परिसर में शनिवार को धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पीएफ घोटाले के विरोध में पावर कॉर्पोरेशन के जूनियर इंजीनियरों का आंदोलन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान महाघोटाले पर सरकार की चुप्पी पर आक्रोश जताते हुए 26 नवंबर से विभाग के सभी संगठनों ने सामूहिक रूप से आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी देते हुए मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के जूनियर इंजीनियरों का राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पीएफ घोटाले के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के संजय कुमार ने कहा कि भविष्य निधि की सुरक्षा की गारंटी को लेकर प्रदेश का विद्युतकर्मी आंदोलित व परेशान है। लेकिन सरकार व पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी सरकार के जिम्मेदारों की चुप्पी से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को बचाने को लेकर अब आरपार की लड़ाई के मन बना चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के सचिव नीरज पटेल ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे हुये भविष्य निधि घोटाले पर अब तक सरकार कोई ठोस नतीजे पर नही पहुंच सकी है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार न जनता के हित में सोच रही है और न ही कर्मचारियों के ही हित में।

धरने के दौरान विभाग के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने घोटाले में आरपार की लड़ाई का निर्णय लेते हुये चेतावनी दी कि 26 नवंबर से सभी सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को गति प्रदान करेंगे। धरने के दौरान एसडीओ इंजीनियर अजय कुशवाहा, इंजीनियर अवधेश पटेल, इंजीनियर विजय कुमार, जेई चंदन प्रजापति, अनिल भारती, लल्लन, राजेंद्र प्रसाद, कार्यालय सहायक संघ के अवध यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed