फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The MLA handed over cheques of Rs 4 lakh each to the families of the deceased.

Bahraich News: मृतकों के परिजनों को विधायक ने सौंपे चार-चार लाख के चेक

Fri, 05 Jun 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The MLA handed over cheques of Rs 4 lakh each to the families of the deceased.
महसी में मृतक मोहित की पत्नी को चेक देते विधायक व एसडीएम।

विज्ञापन
महसी। सरयू नदी में डूबकर जान गंवाने वाले तीन युवकों के परिजनों को शुक्रवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे। सहायता मिलने पर परिजनों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताया।

एक सप्ताह पूर्व टिकोरामोड़ निवासी गोलू जायसवाल (22), सूरज जायसवाल (19) तथा दहाव निवासी मोहित यादव (25) अपने मित्रों राजकुमार और शिवम सिंह के साथ मुंसारी के कोढ़वा गांव के पास सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर राजकुमार और शिवम सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन गोलू, सूरज और मोहित को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदी थाने की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शव नदी से निकलवाए थे। चेक वितरण के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed