{"_id":"6702d0417efe88727f070f03","slug":"the-miscreants-tried-to-loot-cash-by-beating-the-man-in-broad-daylight-bahraich-news-c-98-1-slko1007-121046-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अराजकततत्वों ने दिनदहाड़े मारपीट कर की कैश लूटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अराजकततत्वों ने दिनदहाड़े मारपीट कर की कैश लूटने की कोशिश
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी ने दी तहरीर, पुलिस ने नहीं किया दर्ज मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर के छावनी बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर शनिवार की शाम तीन युवकों ने हमला बोलकर कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी से मार-पीट की। आरोप है कि युवकों ने कैश लूटने की भी कोशिश की, लेकिन आस-पास के लोगों के मौके पर पहुंच जाने के बाद सभी फरार हो गए। पीड़ित ने दरगाह थाने में तहरीर दी है। थाने की पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
दरगाह थाना क्षेत्र के छावनी चौराहा स्थित अखिलेश अग्रवाल का प्रतिष्ठान है। प्रतिष्ठान के संचालक अखिलेश ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे उनके प्रतिष्ठान पर तीन युवक घुस आए। युवकों ने कैश काउंटर पर बैठे अनूप अग्रवाल को मारने-पीटने लगे। आरोप है कि हमलावर युवकों ने कैश लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन प्रतिष्ठान के अन्य कर्मचारियों व लोगों के पहुंचने पर सभी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की ओर थाने पर तहरीर दी गई है। थाने की पुलिस ने पीड़ित अनूप का मेडिकल परीक्षण कराकर भेज दिया है। थाने के एसओ हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर भी मिली थी। लेकिन बाद कुछ गणमान्य लोगों ने बैठकर दोनों पक्षों ने आपस सुलह समझौता कराकर सुलहनामा थाने में दे दिया था। इसलिए मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। संवाद