{"_id":"6772ed4a72c91a189801d704","slug":"the-mercury-dropped-10-degrees-the-valley-shivered-with-cold-the-sun-did-not-come-out-bahraich-news-c-98-1-slko1009-124700-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 10 डिग्री लुढ़का पारा, ठंड से कांपी तराई, नहीं निकला सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 10 डिग्री लुढ़का पारा, ठंड से कांपी तराई, नहीं निकला सूरज
Tue, 31 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
बहराइच शहर में सोमवार को ठंड से बचने के लिए अलाव से हाथ सेंकते लोग।
बहराइच। साल समाप्त होने के सिर्फ एक दिन शेष है। ऐसे में ठंड भी पूरे शबाब पर आ गई है। सोमवार को तराई का मौसम अचानक बदल गया। भोर होते ही घना कोहरा छा गया। सुबह 10 बजे से बाद कोहरा तो छंट गया लेकिन दिन भर सूरज नहीं निकला और धुंध छाई रही। पारा 10 डिग्री लुढ़कने व तेज सर्द हवाओं के चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे बुजुर्ग ठंड से कांपते नजर आए। वहीं तमाम मरीज व तीमारदार अलाव से चिपके रहे। रोज की मुकाबले सड़कों पर कम भीड़ दिखी। ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से निकले। शाम को गलन काफी बढ़ गई।
तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है। सोमवार को पारा 10 डिग्री लुढ़ककर अधिकतम 16 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री पर पहुंच गया। इससे सोमवार अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। अचानक 10 डिग्री तापमान कम होने की वजह से ठंड काफी बढ़ गई। राहगीर गर्म कपड़े जैकेट, शाॅल, कंबल आदि ओढ़े फिर भी कांपते रहे। शहर के चौक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में आए लोग भी ठंड परेशान दिखे। काम-काज काफी प्रभावित रहा। मेडिकल कालेज में मरीज व तीमारदार अलाव से चिपके नजर आए। शहर के पानी टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, अग्रसेन चौक, छावनी बाजार, चांदपुरा, घंटाघर चौराहा, चौक बाजार, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, पीपल तिराहा, कचहरी रोड, बड़ीहाट मोहल्ला आदि जगहों पर अलाव जलते मिले। इसके अलावा बाबागंज क्षेत्र में ठंड व कोहरे के चलते स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह घने कोहरे के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। वहीं महसी के भगवानपुर चौराहे पर भी लोग अलाव तापकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी में मरीजों भीड़ लगी रही
ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर, दवा काउंटर, ओपीडी, पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉक्टर को दिखाने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। फिजीशियन डॉ. अंशुमान सिंह श्रीनेत ने बताया सांस के रोगी अधिक आ रहे हैं। ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों की भी संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 200 से अधिक लोगों चिकित्सा परीक्षण किया गया जो गंभीर रोगी मिले उन्हें भर्ती कराया गया। लक्षणों के अनुसार जांच भी कराई गई।
निमोनिया पीड़ित पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पीआईसीयू वार्ड फुल
बाल रोग विभाग के प्रभारी डॉ. परवेज ने बताया कि ठंड बढ़ने से बच्चों में निमोनिया की समस्या बढ़ी है। प्रतिदिन बाल रोग विभाग में 200 से 250 मरीज आ रहे हैं। गंभीर बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निमोनिया का मुख्य कारण बढ़ती ठंड हैं। ठंड में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
निमोनिया के लक्षण
-खांसी, बुखार, ठंड लगना
-सांस लेने में परेशानी
-तेज सांस, पसली का धंसना आदि।