{"_id":"67eedce5f6637cdf88043b85","slug":"the-married-woman-talked-to-her-husband-on-the-phone-and-then-hanged-herself-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128573-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पति से फोन पर की बात, फिर फंदे से झूल गई विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पति से फोन पर की बात, फिर फंदे से झूल गई विवाहिता
Fri, 04 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार को फोन पर पति से बात की। इसके बाद वह घर में फंदे से झूल गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जरवलरोड क्षेत्र के ग्राम धनराजपुर निवासी संजू (30) के पति पंकज काम के सिलसिले में बाहर हैं। मृतका के परिवारीजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह संजू ने पति पंकज को फोन किया। दोनोंं में किसी बात पर नोकझोंक हो गई। यह बात संजू को इतनी नागवार गुुजरी की वह घर में ही फंदा लगाकर झूल गईं। संजू का शव लटकता देख रोते-बिलखते परिजनोंं ने पति व पुलिस को मौत की सूचना दी।
सूचना पर टीम के साथ पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने मौके पर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका ने अपने पति के साथ फोन पर बात की थी और उसके बाद फांसी लगा ली। जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।