फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The leopard that killed a seven-year-old child is imprisoned in a cage.

Bahraich News: सात साल के बच्चे को मारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Sat, 23 Nov 2024 04:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 23 Nov 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
The leopard that killed a seven-year-old child is imprisoned in a cage.
कतर्नियाघाट के बाजपुर बनकटी में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में कैद तेंदुआ। 
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम बाजपुर बनकटी के मजरा सीतारामपुरवा में छह दिन पहले सात साल के अभिनंदन को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में शुक्रवार की सुबह कैद हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि अभी कई तेंदुए खेतों में मौजूद हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार को ग्राम बाजपुर बनकटी के सीतारामपुरवा गांव के पास परिजनों के साथ खेत गए मासूम अभिनंदन को तेंदुए ने हमला कर निवाला बना लिया था। जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग द्वारा सीतारामपुरवा गांव के पास गन्ने के खेत के किनारे एक पिंजरा रविवार को लगाया गया था। लगभग पांच दिनों तक चकमा देने के बाद आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

पिंजरे में बांधी गई बकरी को खाने के चक्कर में वह उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा पिंजरे में कैद तेंदुए को ट्रैक्टर-टॉली से कतर्नियाघाट वन रेंज लाया गया है। मौके पर ग्रामीणों के साथ मौजूद ग्राम बाजपुर बनकटी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप ने बताया कि इस समय गांव के किनारे खेतों में कई तेंदुए दिख रहे हैं। एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ है, लेकिन क्षेत्र के खेतों में अन्य तेंदुए भी मौजूद हैं, जिससे अभी पिंजरा लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed