फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The inspector was making recovery, the real inspector arrested

इंस्पेक्टर बन कर रहे थे वसूली, असली दरोगा ने किया गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The inspector was making recovery, the real inspector arrested
पयागपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। हुजूरपुर-खुटेहना लिंक मार्ग पर मोहनपुर माफी मोड़ पर फर्जी इंस्पेक्टर बनकर चेकिंग कर के मास्क न लगाने व गाड़ी के कागजात चेक करने के नाम पर वसूली कर रहे दो लोगों को असली दरोगा ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान थ्री स्टार लगी वर्दी व बच्चों की खेलने वाली नकली रिवाल्वर के साथ कार बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना चौकी अंतर्गत हुजुरपुर-खुटेहना लिंक मार्ग पर मोहनपुर माफी गांव स्थित हे। मोड़ के पास गुरुवार की रात लगभग 10 बजे एक कार से थ्री स्टार लगाकर इंस्पेक्टर बनकर एक युवक खड़ा हुृआ था और एक युवक सादे कपड़े में खड़ा होकर हमराही की भूमिका अदा कर रहा था। मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों से मास्क न लगाने व गाड़ी के कागजात न होने पर पैसे की वसूली की जा रही थी। इसी दौरान खुटेहना चौकी इंचार्ज शशि कुमार राणा को चेकिंग लगाकर वसूली करने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिपाही प्रभुनाथ तिवारी, करुनेश शुक्ला व विवेक कुमार मौके पर पहुंचे। असली पुलिस को देखकर नकली बने इंस्पेक्टर व हमराही ने गन्ने के खेत में कूदकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान प्रवीण मिश्रा निवासी शोभा पुरवा रायपुर राजा थाना कोतवाली देहात व श्याम पांडेय निवासी ग्राम फरदा सुमेरपुर के रूप में हुई। इनकेे पास से लाल व नीली हूटर, शराब की बोतल, नकली रिवाल्वर व 2024 रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed