फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The health of the prisoner serving life imprisonment deteriorated, he died.

Bahraich News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon, 17 Feb 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 17 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The health of the prisoner serving life imprisonment deteriorated, he died.
बहराइच मेडिकल कालेज में जिला कारागार के बंदी की मौत के बाद बिलखते परिजन। 
बहराइच। जिला कारागार में रविवार को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एलासपुर अगैय्या गांव निवासी फैय्याज अली (40) वर्ष 2015 से जिला कारागार में बंद था। उसपर दो बीघा जमीन के विवाद में अपने ताऊ साबिर अली की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा था। कोर्ट ने वर्ष 2024 में उसे दोषी मानते हुए 20 हजार रुपये आर्थिक दंड और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिला कारागार में काम करते समय रविवार को अचानक फैय्याज की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मुद्दीम अली ने बताया कि बेटा राजगीर मिस्त्री था और हत्या के मामले में झूठा फंसाया गया था। उसकी तीन बेटियां व एक बेटी है। मौत से पत्नी जुगनी बानों रो-रोकर बेसुध हो गईं। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed