फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The Forest Department set up a cage following the leopard attack.

Bahraich News: तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया

Sat, 08 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department set up a cage following the leopard attack.
धनियाबेरी में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजौली रेंज के धनिया बेली गांव में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाकर वनकर्मियों की गश्त तेज की गई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात चारपाई पर सो रही लाली देवी (26) पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम ने घायल लाली को सुजौली में प्राथमिक उपचार दिलाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद डीएफओ अपूर्व दीक्षित के निर्देश पर रेंजर नीरज कुमार श्रीवास्तव ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद गांव के लोगों को अलर्ट करते हुए घटनास्थल के पास खेत में पिंजरा लगवा दिया। वन दरोगा अनिल कुमार पटेल समेत टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को अकेले खेत व खलिहान की तरफ न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed