{"_id":"6a25be7aeda2eccd9e011a17","slug":"the-forest-department-laid-a-trap-in-search-of-the-leopard-in-the-saryu-basin-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150851-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू के कछार में तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने बिछाया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू के कछार में तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने बिछाया जाल
विज्ञापन
सरयू के कछार में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।
- फोटो : सरयू के कछार में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।
खैरीघाट। सरयू नदी के कछार में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। महिला, मासूम बच्चों और मवेशियों पर हमले की घटनाओं के बाद वन विभाग ने तेंदुए की तलाश और निगरानी के लिए तीन पिंजरे और चार ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
कोड़री गांव में शनिवार को घर के बाहर बैठी सुरजा देवी पर तेंदुए ने हमला किया था। इसके पूर्व बाजपुरवा, बल्दूपुरवा और बेतनिया गांव में तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी शुरू कर दी है।
रविवार को डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि बाजपुरवा समेत सरयू नदी के कछार क्षेत्र में तीन पिंजरे और चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। ट्रैप कैमरों की मदद से तेंदुए सहित अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि पिंजरों के माध्यम से तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि शाम और रात के समय बच्चों को अकेले बाहर न भेजें।