फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The fear of leopard continues, the forest department's cage remains empty

Bahraich News: तेंदुए की दहशत बरकरार, वन विभाग का पिंजरा पड़ा खाली

Mon, 11 Aug 2025 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The fear of leopard continues, the forest department's cage remains empty
ककरहा रेंज के सेमरहना में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। -स्रोत : विभाग
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम सेमरहना और ग्राम टेपरा खैरी में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ नौ दिन बाद भी पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। तेंदुए के न पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। ग्रामीण तथा वन सुरक्षा कर्मी दिन रात पहरेदारी और रात में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन





ग्राम सेमरहना निवासी 14 वर्षीय बालिका संजना 29 जुलाई को खेत से लौटते समय तेंदुए के हमले का शिकार हो गई थी। इस घटना के महज दो दिन बाद 31 जुलाई को टेपरा खैरी निवासी 45 वर्षीय किसान महेश यादव अपने मवेशियों को चारा डाल रहे थे, तभी तेंदुए ने उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


दोनों घटनाओं के बाद वन विभाग ने गांव के निकट तेंदुए को पकड़ने के लिए दोनों घटनास्थल पर पिंजरा लगाया और टीमों को गश्त पर करने के निर्देश दिए, लेकिन पिंजरा लगे हुए नौ दिन बीत गए हैं और हाथ कुछ न लगा। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम निगरानी कर रही है। दोनों स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन तेंदुआ पिंजरे की ओर रुख नहीं कर रहा है, शीघ्र ही कांबिंग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed