{"_id":"66f9a275c912514f070a3e74","slug":"the-fathers-struggle-was-of-no-use-the-son-was-killed-by-a-leopard-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120720-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पिता का संघर्ष नहीं आया काम, बेटे को तेंदुए ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पिता का संघर्ष नहीं आया काम, बेटे को तेंदुए ने मार डाला
Mon, 30 Sep 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में तेंदुए के हमले में युवक की मौत के बाद मौके पर जांच करते एसडीएम व वनकर्मी। -संवाद
कतर्नियाघाट के ककरहा रेंज के धरमपुर गांव की घटना
मवेशियों का चारा डालते समय तेंदुए ने पीछे से किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। भेड़िये की दहशत के बीच रविवार सुबह तेंदुए ने पिता के सामने ही एक किसान को जंगल में ले जाकर अपना शिकार बना लिया। पिता ने बेटे को बचाने के लिए पांच मिनट तक संघर्ष किया लेकिन अंत में तेंदुआ भारी पड़ गया।
कतर्नियाघाट में मुर्तिहा कोतवाली अंतर्गत बेझा निवासी कंधईलाल ( 35) रविवार की सुबह धर्मपुर के खेतों में बने अपने घर के पीछे मवेशी को चारा दे रहे थे। इस दौरान अचानक उनके ऊपर पीछे से तेंदुए ने हमला कर दिया। बेटे पर हमला होता देख पिता जगजीवन तेंदुए से भिड़ गए लेकिन उनका संघर्ष भी काम नहीं आया और तेंदुआ कंधई को जंगल में खींच ले गया। कुछ देर बाद कंधई का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ।
सूचना पर एसडीएम संजय कुमार, कोतवाल अमितेंद्र सिंह व वन टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस साल तेंदुए के 21 हमलों में 19 लोग जख्मी हुए हैं और पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पांच हजार की फौरी मदद
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि परिजनों को वन विभाग की ओर से फौरी तौर पर 5000 रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मवेशियों को चारा डालते समय पीछे से तेंदुए ने हमला किया था। बचाने के दौरान पिता भी घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मदद की जाएगी।
तेंदुए के हमले से मौतों पर एक नजर
- 19 जनवरी को सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा में आयशा (11 वर्ष) की मौत
-1 मई को धर्मापुर रेंज के जलिहा में निवासी शमा (8 वर्ष) की मौत
- 13 जून को धर्मापुर रेंज के धर्मापुर निवासी शाहिद (6 वर्ष) की मौत
- 12 जुलाई को मोतीपुर रेंज के मनोहरपुरवा निवासी अरविंद कुमार (13) की मौत
- 29 सितंबर ककरहा रेंज के धरमपुर निवासी कंधई लाल (35) की मौत