फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   the father-in-law tried to burn women alive

गर्भवती को ससुर ने की जिंदा जलाने की कोशिश

Sat, 06 Jul 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
the father-in-law tried to burn women alive
बहराइच। ग्राम त्रिकोलिया निवासी एक गर्भवती महिला को ससुर ने केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह जान बचायी। लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गयी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ससुर घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना अंतर्गत त्रिकोलिया गांव निवासी नीतू (20) पत्नी राकेश छह माह के गर्भ से है। महिला ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व खेत के मामले को लेकर पति और ससुर के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति नौकरी करने दिल्ली चले गए। इस पर ससुर ने अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नीतू का कहना है कि उसने पहले तो ससुर की हरकत की अनदेखी की लेकिन परिवार के प्रति ससुर का विरोध निरंतर बढ़ता जा रहा था। हर समय पति के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना आम बात हो गयी। इस पर नीतू ने विरोध किया तो ससुर आगबबूला हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू का आरोप है कि ससुर ने घर में काम करते समय केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। नीतू के शोर मचाने पर लोग दौड़े तब आग को बुझाकर उसकी जान बचायी गयी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि महिला आंशिक रूप से झुलसी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed