फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The fasting women sacrificed their lives by offering arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया पारण

Mon, 31 Oct 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The fasting women sacrificed their lives by offering arghya to the rising sun
रुपईडीहा में छठ पूजा करतीं सुहागिनें। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दो रात और एक दिन का निर्जला व्रत रखने और रात भर छठ मैया की उपासना के बाद व्रती महिलाएं सिर पर प्रसाद की टोकरी लेकर सोमवार को घाटों पर पहुंची तो घाट पर एक अलग सी छटा छा गई। सुबह चार बजे से कोसी भरकर पूजन में जुट गईं। परिवार के सदस्य पूरे मन से उनका सहयोग करते नजर आए। सूर्योदय से एक घंटे पहले व्रती महिलाएं जल में खड़ी होकर सूर्यदेव की उपासना में लीन हो गईं। मन और श्रद्धा से उपासना में लीन महिलाओं को भोर की ठंड का तनिक भी एहसास नहीं हुआ। उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ झोली फैलाकर छठ मइया से आशीष मांगा। व्रती महिलाओं ने पारण कर चार दिवसीय व्रत का पारण किया। घाटों पर मेला जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

सोमवार की भोर से ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में महिलाएं गाजे-बाजे के साथ घाटों व तालाबों पर पहुंची। शहर के झिंगहाघाट, मरीमाता मंदिर व छोटी बेरिया समेत अन्य घाटों व नदियों पर भोर में सुबह तीन-चार बजे से ही व्रती महिलाओं ने पूजन की तैयारियां शुरू कर दीं। व्रती महिलाएं परिजनों के साथ पूजन सामाग्री फल और प्रसाद की टोकरी, गन्ना लेकर घाट पर पहुंची। वेदी पर पूजन-अर्चन किया और आजू के दिनवा हो दीनानाथ, हे लागत ऐतना देर...दरसन दीन्ही अपार हे छठी मइया।
विज्ञापन

उगेला जे सूरज पूरब में, भई गइले अरघ के बेर, केलवा के पात पर उगेलन सूरजदेव, देख यमुना के तीर... जैसे गीत से घाट पर भक्तिमय माहौल रहा। आसमान में सूर्य देव की लालिमा दिखते ही लोगों के चेहरे हंसी से खिल उठे। मंत्रोचार के बीच सूर्यदेव को दूध से अर्घ्य दिया गया। सूर्यदेव भगवान से परिवार के सलामती की प्रार्थना की। घाट व घरों पर छठ मैया का प्रसाद वितरित कर 36 घंटे से रखे निर्जल व्रत का पारण किया। घाटों पर उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने परिवार संग की पूजा
एसपी केशव चौधरी अपनी पत्नी प्राची चौधरी व परिजनों के साथ सरयू घाट पर सोमवार की सुबह पूजन-अर्चन किया। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य से सबके खुशहाली की कामना की। एसपी ने बताया कि छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा उत्साह
शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी छठ पर्व का उल्लास छाया रहा। ग्रामीण अंचल के रिसिया, नानपारा,रूपइडीहा, गायघाट, जरवलरोड, खैरीघाट, पयागपुर, विशेश्वरगंज, कैसरगंज, फखरपुर समेत अन्य क्षेत्रों में महिलाएं घाट पर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed