फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The family members created a ruckus over the death of the woman

Bahraich News: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 15 May 2025 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 15 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The family members created a ruckus over the death of the woman
 बहराइच मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजन व जमा लोग।
बहराइच। मेडिकल काॅलेज में बुखार व बीपी से पीड़ित महिला की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए भड़क गए और जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों ने चिकित्सक डॉ. एमएम खान पर 10 हजार रुपये लेने व बाहरी दवा लिखने का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही स्टाफ नर्स रेशमा पर इलाज न करके फोन पर बात करने व आतंकवादी कहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी मुकीम ने आरोप लगाते हुए बताया कि पत्नी सबीना बेगम को बुखार व बीपी बढ़ने पर डॉ. एमएम खान के घर पर दिखवाया था। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए और पत्नी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती करवाने को कहा। वहीं डॉक्टर ने बाहर मेडिकल स्टोर से दवा लाने के लिए कहा। जब दवा लेकर आए तो स्वास्थ्यकर्मियों ने मेडिकल स्टोर से लाई दवा रख ली और दूसरी दवा दे दी। मुकीम ने आरोप लगाया कि अंदर बैठी अटेंडेंट रेशमा मोबाइल पर बात कर रही थी। जब उनसे पत्नी की हालत गंभीर होने का हवाला देकर देखने को कहा तो उन्होंने डांटकर भगा दिया। दोबारा कहने पर मुझे आतंकवादी बता दिया। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियोंं की लापरवाही के चलते पत्नी की मौत हो गई। वहीं मृतका के बेटे वसीम ने आरोप लगाया कि जब मैं और मेरा दोस्त वहां पहुंचे तो स्वास्थ्यकर्मियों ने डांट लगाई और कहा कि सबको बुला लिया है और मरीज को रेफर कर देंगे। मेडिकल कॉलेज में हंगामा होने पर मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड व कोतवाली नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस ने हंगामा कर रहे तीमारदारों को मेडिकल कॉलेज के बाहर कर स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में लाए थे, नहीं बरती लापरवाही : डॉ. एमएम खान
चिकित्सक डॉ. एमएम खान ने बताया कि महिला सबीना को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया था। उसके परिजनों ने उसके फोड़े को कहीं चिरवा दिया था और हालत खराब होने पर इलाज के लिए लाए थे। महिला के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था। इस पर उन्हें इमरजेंसी में भर्ती करवाने के लिए कहा था। भर्ती करने के कुछ समय में ही राउंड पर पहुंच कर इलाज शुरू करवा दिया था। परिजनों को भर्ती करने से पहले ही महिला के गंभीर होने की जानकारी दे दी थी। कहीं किसी स्तर पर लापरवाही नहीं की गई है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:::
हंगामे की सूचना पर टीम के साथ पहुंचकर स्थित को संभाला था। दोनों पक्षों में से किसी ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - राकेश सिंह, कोतवाल नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed