फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The electoral grounds for Bahraich and Kaiserganj Lok Sabha seats are being prepared.

Bahraich News: चुनाव की आहट से बढ़ी दावेदारों की सक्रियता

Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
The electoral grounds for Bahraich and Kaiserganj Lok Sabha seats are being prepared.
बहराइच व कैसरगंज लोकसभा सीट का तैयार हो रहा चुनावी मैदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। लोकसभा चुनाव की आहट होते ही दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां तैयार हो रहीं तो वहीं जिला प्रशासन भी चुनाव को लेकर तैयारी में जुटा है। बहराइच और कैसरगंज लोकसभा सीटों के लिए दावेदार सोशल मीडिया के जरिए अपना दावा पेश कर रहे हैं।
जिले में मौजूद समय में दो लोकसभा सीटें है। इनमें कैसरगंज सीट से भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह व बहराइच सीट से भी भाजपा के ही अक्षयवरलाल गोंड सांसद है। जिले की सात विधानसभा में पयागपुर, सदर, महसी व बलहा से भाजपा विधायक है। जबकि कैसरगंज व मटेरा से सपा विधायक है। वहीं नानपारा से भाजपा समर्थित पार्टी अपना दल एस से रामनिवास वर्मा विधायक है। यहां वर्ष 2014 व 2019 के चुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा ही जीत रही है। जबकि इसके पहले एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। इस बार भाजपा में टिकट पाने के लिए दावेदारों की सबसे ज्यादा भीड़ है। इसके साथ ही सपा, कांग्रेस, बसपा समेत अन्य पार्टी में भी संभावित प्रत्याशी सोशल मीडिया व सड़कों पर होर्डिग्स , बैनर लगाकर खुद की दावेदारी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


वोटर लिस्ट का हो चुका है प्रकाशन
लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दिया है। वोटर लिस्ट का प्रकाशन भी हो चुका है। करीब 26 लाख से अधिक मतदाता इस बार जिले में दो सांसद चुनने का काम करेंगे। मतदान स्थल पर व्यवस्था आदि को लेकर भी प्रशासनिक काम चल रहा है। अफसरों को इसके लिए जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed