फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The details of lights installed in 1045 villages are being scrutinized

Bahraich News: 1045 गांवों मेें लगी लाइटों का खंगाला जा रहा ब्यौरा

Tue, 01 Aug 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 01 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The details of lights installed in 1045 villages are being scrutinized
बहराइच। ग्राम पंचायतों में लाइटें लगाने के मामले में की गई घपलेबाजी में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। डीएम ने सभी 1045 ग्राम पंचायतों में लगी लाइटों का ब्यौरा तलब किया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए शासन ने भी पूरी रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में इससे जुड़े घोटालेबाजों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त है। रविवार के अंक में अमर उजाला ने गांवों में लगी लाइटों में घपलेबाजी की खबर का प्रकाशन किया था। गांवों में 750 रुपये की लाइट लगाकर 3650 तक की वसूली की गई है। तमाम जगह लगी लाइटें चंद दिनों में खराब हो चुकी है। तेजवापुर ब्लाक की करीब 50 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगाने में घपला हुआ है। शुरुआती जांच में यह बात उजागर हो रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो डीएम ने जांच में अब ग्राम पंचायतों और संबंधित अधिकारी के नाम के साथ रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


गड़बड़ी दबाने में लगे ब्लॉक के अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक शासन से तय कंपनियों के बजाय दूसरी कंपनियों से गांवों में लाइटें लगवाने का काम किया गया है। जिनकी कीमतों में करीब 50 से 60 फीसदी का अंतर है। ब्लॉक स्तर के कर्मचारी और अधिकारियों की मिलीभगत से ये लाइट लगवाई गईं। इसमें प्रधान भी शामिल है। अब डीएम मोनिका रानी की सख्ती के बाद हर कोई खुद की गर्दन बचाने में लगा है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी
तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के खसहामोहम्मदपुर, हेमारिय, सिसई हैदर, जब्दी, बेहटा, लक्खा बौडी, भकलागोपालपुर, बालासराय, वीरसहायपुर, सुरजना, रमपुरवा, गोपचनपुर, गोड़वा, गनियापुर, खैरा, चदनापुर सिकाडिया चेतरा आदि गांवों में लाइट लगवाने को लेकर बड़ा खेल किया गया है। जिले के अन्य ब्लॉकों में भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में लाइट लगाने में गड़बड़ी की बात सामने आई है। इसकी रिपोर्ट तलब करते हुए पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
- राघवेंद्र द्विवेदी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed