फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The desire to join the army was broken, so he blew himself up with a gun

Bahraich News: टूटा सेना में जाने का अरमान तो असलहे से खुद को उड़ाया

Thu, 10 Aug 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 10 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The desire to join the army was broken, so he blew himself up with a gun
चित्तौरा(बहराइच)। फौज में भर्ती का सपना पूरा न होने पर एक युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह खुद को गोली से उड़ा दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के आदिलपुर निवासी रोहित शर्मा ( 23 ) का सपना सैनिक बन देश सेवा करने का था। इसके लिए वो जी-जान से तैयारी कर रहा था। कई बार परीक्षा पास करने के बाद उसे अंतिम चयन नहीं मिल पा रहा था। इस दौरान युवक ने एसएससी जीडी की परीक्षा पास की थी और बिजनौर में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पास कर ली थी।
बुधवार को लखनऊ में उसे मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया गया था। लेकिन मेडिकल में पैर में काला दाग होने से उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया। ये बात उसे नागवार गुजरी। क्षुब्ध सूरज ने बृहस्पतिवार की सुबह खुद को तमंचे से गाेली मार ली। गोली सीने में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बचने की उम्मीद में लेकर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक को मृत हालत में लाया गया था।
विज्ञापन


देश सेवा का सपना टूटना बर्दाश्त नहीं कर पाया भतीजा
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते हुए रोहित के चाचा कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करना चाहता था। बीते शुक्रवार को बिजनौर में संपन्न हुई शारीरिक परीक्षा में भी वह अव्वल रहा। इससे वो बहुत खुश था और सभी को उसका अरमान पूरा होने की बात कह रहा था। लेकिन काले दाग ने सेना में जाने का उसका अरमान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि रोहित की मौत से पूरा परिवार सन्न है, सभी की रो-रो कर हालत खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed