{"_id":"60e1ee338ebc3e72db02a821","slug":"the-dam-made-of-bamboo-ball-flows-bahraich-news-lko585467393","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस-बल्ली से बनाया गया बांध तेज धारा में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस-बल्ली से बनाया गया बांध तेज धारा में बहा
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सरयू नहर के दोनों तरफ कटान को रोकने के लिए बांस-बल्ली से बांध बनाया गया था। लेकिन बैराज का फाटक खोलने से तेज बहाव और मूसलाधार बारिश में बांस-बल्ली का बांध पानी में बह गया। वहीं सिंचाई विभाग द्वारा पक्के निर्माण की बात कही गयी थी, लेकिन दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।
मोतीपुर तहसील अंतर्गत गिरिजापुरी बैराज पर बने सरयू नहर के दोनों हेड पर कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने पक्के निर्माण की बात अधिकारियों से कही थी। लेकिन विभाग द्वारा पक्का निर्माण नहीं कराया गया है। तेज बारिश होने पर पानी की निकासी के लिए नहर के सभी फाटक खोल दिए गए। जिससे बीते दिनों सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया अस्थाई लकड़ी-बल्ली का बांध पानी में बह गया।
कटान रोकने के लिए लगी बालू भरी बोरी नदी में समाहित हो गई। बांध बहने से सरयू नदी की कटान तेज हो गई है। नदी की कटान से बहराइच-लखीमपुर मार्ग भी धीरे-धीरे कट रहा है। इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे। यही हाल रहा तो बहराइच-लखीमपुर का संपर्क मार्ग भी कट जाएगा। (संवाद)