फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The couple consumed poison, the husband's condition is critical, admitted

Bahraich News: दंपती ने खाया जहर, पति की हालत नाजुक, भर्ती

Tue, 05 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 05 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The couple consumed poison, the husband's condition is critical, admitted
चरदा में जहर खाने वाले पति-पत्नी को इलाज के लिए ले जाती एंबुलेंस।   -संवाद
चरदा (बहराइच)। बाबागंज बाजार में किराए के मकान में रह रहे दंपती ने संदिग्ध हालात में सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। दोनों लखीमपुर खीरी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



देहात क्षेत्र में फेरी का काम करने वाली जूही (30) और उनके पति सत्यनारायण (32) बाबागंज निवासी शालू गुप्ता के मकान में किराये पर रहते हैं। सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से दोनों ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब काफी देर तक आहट नहीं मिली, तो मकान मालिक शालू गुप्ता को संदेह हुआ। कमरे में झांकने पर दोनों पति-पत्नी अचेत अवस्था में दिखे।
विज्ञापन


मकान मालिक ने आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से आनन-फानन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने बताया कि सत्यनारायण की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जबकि जूही की हालत स्थिर है। बेहतर इलाज के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक दोनों के विषाक्त पदार्थ खाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। क्षेत्र में घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं, कई लोग इसे आत्महत्या की कोशिश मान रहे हैं, तो कुछ लोग पारिवारिक विवाद को वजह बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed