फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The condition of dilapidated roads and drains will improve with Rs 1.08 crore

Bahraich News: 1.08 करोड़ से सुधरेगी जर्जर मार्गों व नालियों की दशा

Wed, 23 Apr 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 23 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The condition of dilapidated roads and drains will improve with Rs 1.08 crore
बहराइच। ब्लॉक क्षेत्रों के जर्जर मार्गों व नालियों की दशा सुधारने के लिए प्रशासन की ओर से जिले को 108.32 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं 21 ग्राम पंचायतों में 44.11 लाख की लागत से हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। जल्द ही लोक निर्माण विभाग इन सभी कार्यों का शुभारंभ कराएगी।
विज्ञापन

कैसरगंज नगर पंचायत में जलभराव को रोकने के लिए नाली के साथ सीसी रोड का निर्माण 8.27 लाख की लागत से होगा। पयागपुर ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायत मुंडेरवा ठकुराइन पुरवा के मजरा चंदामऊ, गुरचाही शुक्ल पुरवा व सतरही के मजरा बिंद्रा सिंह पुरवा में 18.33 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग व खड़ंजा का निर्माण होगा। पयागपुर तहसील में 30 मीटर तिरंगा झंडा का निर्माण 8.60 लाख से व बाबा राम प्रकाश स्थान पर सोलर व वाॅटर सिस्टम का निर्माण 5.90 लाख से होगा। इसी तरह विशेश्वरगंज ब्लॉक की दो ग्राम पंचायत गंगा जमुनी व जमुनहा कला के मजरा चौधरी पुरवा में खड़ंजा का निर्माण कार्य 18.01 लाख से होगा। इसी तरह चित्तौरा ब्लॉक की 21 ग्राम पंचायतों में हाईमास्ट लाइटों की स्थापना 41.11 लाख से व बहराइच नगर क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम के सामने डॉ. बलराम हेडगवार के स्मृति द्वार का निर्माण 9.10 लाख रुपये से कराया जाएगा। इन कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed