{"_id":"ab5780a0dee0a803c80019ac3efc779f","slug":"the-collision-from-tractor-killed-two-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
दरगाह थानाक्षेत्र अंतर्गत असोम रोड पर रविवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे घायल ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। दोनों युवक दूध बेचने शहर आ रहे थे। गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिसिया थाना के बदलानपुरवा गांव निवासी फरमान (18) व नसीब अली उर्फ बलिया (21) दोस्त थे। रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर दूध बेचने के लिए शहर आ रहे थे। फरमान व नसीब दरगाह थानाक्षेत्र अंतर्गत असोम रोड पर ककरी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।