{"_id":"676daa6660a516091f08c788","slug":"the-cold-wind-blowing-at-a-speed-of-35-km-per-hour-made-me-shiver-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124560-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 3.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 3.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा ने कंपकंपाया
Fri, 27 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कालेज परिसर स्थित पार्क में धूप सेंकते लोग।
बहराइच। तराई में मौसम की उठापटक लगातार जारी है। मंगलवार को जहां जिले भर में बूंदाबांदी व बारिश हुई तो वहीं बृहस्पतिवार को लगभग 3.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली। यही नहीं बुधवार की रात व बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे ने दस्तक दी। इससे तराईवासियों को गलन ने राहत नहीं मिली और लोग ठिठुरते नजर आए।
तराई में बुधवार की रात कोहरे ने दस्तक दी और कोहरा बृहस्पतिवार की सुबह भी जारी रहा। हालांकि सुबह ही धूप निकलने से कोहरा छंट गया और लोगों को इससे राहत मिली लेकिन सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया। सुबह के समय अधिकांश लोग स्वैटर, जैकेट, टोपी, मोजा आदि पहने नजर आए। वहीं बच्चे व बुजुर्ग सुबह जहां अलाव के आसपास तो वहीं धूप निकलने पर धूप में बैठे रहे। दोपहर के समय धूप का असर बढ़ने पर लोगों को राहत मिली लेकिन धूप से हटते ही लोगों को सर्द हवा ने परेशान किया। शाम होते-हाेते हवाओं के चलते एक बार फिर तराई ठिठुरन भरी सर्दी में जकड़ गई। हवाओं के चलते बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।