फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The coast of Saryu illuminated by 4100 lamps

4100 दीपों से जगमगाया सरयू का तट

Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
The coast of Saryu illuminated by 4100 lamps
- बहराइच शहर के मरीमाता तट पर देव दीपावली पर्व के दौरान दीया जलाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सरयू नदी के पावन तट पर श्री मरी माता मंदिर के निकट मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिभा संरक्षण इकाई सेवा न्यास की ओर से देव दीपावली मनाई गई। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने 4100 दीपक जलाकर अज्ञानरूपी अंधेरों को नष्ट करने का संकल्प लिया। लोगों ने पूजन-अर्चन के बाद आरती उतारी और सुख समृद्धि की कामना की। प्रदेश संरक्षक घनश्याम बाजपेयी व प्रदेश संरक्षक महिला विंग डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय व प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एकता जायसवाल ने की
विज्ञापन

प्रदेश संरक्षक घनश्याम बाजपेयी ने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक घने अंधेरों को काटकर संपूर्ण समाज को अवलोकित एवं प्रकाशित कर देता है, उसी तरह हमें दीपक बनकर समाज के प्रत्येक वर्गों के बीच फैले अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करना चाहिए। प्रदेश संरक्षक महिला विंग डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि देव दीपावली का आयोजन एक अनूठा कार्यक्रम है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि बीएचयू में पढ़ते समय काशी की देव दीपावली देखकर बहराइच में भी देव दीपावली मानने का निर्णय लिया। जिसे संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2014 में प्रारंभ किया गया। जो आज भी अनवरत चल रहा है। इस मौके पर प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल शुक्ल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जायसवाल धोनी, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष अनंतराम निषाद, सुरेश श्रीवास्तव चौहान, आईटी विभाग प्रभारी आदर्श शुक्ल, विशाल शुक्ल, अतुल गौड़, जिलाध्यक्ष महिला विंग मंजू निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed