फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The clouds have been kind; farming and agriculture are flourishing.

Bahraich News: बादलों ने की मेहरबानी, खिल उठी खेती-किसानी

Fri, 17 Jul 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The clouds have been kind; farming and agriculture are flourishing.
बारिश के दौरान खेत में धान की रोपाई करते किसान। 
बहराइच। कई दिनों के इंतजार के बाद शुक्रवार को मानसून ने आखिरकार तराई पर मेहरबानी दिखाई। सुबह से रुक-रुक कर होती बूंदाबांदी के बाद करीब 11 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई, जो दोपहर तक जारी रही। सीजन में पहली बार दिन के समय हुई अच्छी बारिश से धान की रोपाई कर चुके किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
विज्ञापन


धान की खेती करने वाले किसान रामऔतार वर्मा ने बताया कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। अब धान की रोपाई और फसल की बढ़वार को गति मिलेगी। किसान हरिशरण सिंह ने कहा कि कई दिनों से खेत सूखने लगे थे, लेकिन इस बारिश ने खेती को नई उम्मीद दी है। वहीं संतोष सिंह का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां तराई में अब पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें और मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed