{"_id":"670c2f977503f1ab14032aa7","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-floating-in-a-pond-bahraich-news-c-104-1-srv1002-107241-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव
Mon, 14 Oct 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदिया गांव में शुक्रवार शाम शौच के लिए निकले शंभू (70) का शव शनिवार शाम गांव के निकट स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन